स्वामी प्रसाद बोले सत्ता में आये तो काशीराम की मौत की करायेंगे जांच
लखनऊ। बसपा के पूर्व कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने आज अपने अहम बयान में कहा कि अगर यूपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो वह काशीराम की मृत्यु की जांच करवायेंगे की कैसे काशीराम की मृत्यु हुई। मौर्या ने कहा कि वह देश के सामने काशीराम की मौत का सच सामने लायेंगे। उन्होंने कहा कि काशीराम की मृत्यु एक रहस्त है जिसे लोगों के सामने आना चाहिए। मौर्या ने यह बयान जालौन के उरई मं पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
दूसरी पार्टियों के नेता भाजपा के लिए यूपी में बड़ी चुनौती

लिखित शिकायत पर करायेंगे जांच
मौर्या ने कहा कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो वह काशीराम की मृत्यु की जाच करवायेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज करवाता है तो वह इस मामले की जांच अवश्य करवायेंगे। मौर्या ने कहा कि हम आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं करेंगे और शिकायत के आधार पर जांच अवश्य करायेंगे।
काशीराम ने ही बनाया था मायावती को उत्तराधिकारी
बसपा में अपने पुराने दिनों के बारे में बोलते हुए मौर्या ने कहा कि काशीराम ने मायावती को उत्तराधिकारी बनाया था लेकिन वह उनकी मौत को लेकर किसी भी तरह से आश्वस्त नहीं हैं। ऐसे में इस मामले की जांच होनी चाहिए।
बिहार की गलतियों को यूपी में सुधारेगी भाजपा, पार्टी ने बनाया मेगा प्लान
हर रोज गिर रहा है सपा का स्तर
स्वामी प्रसाद मौर्या ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जबसे उन्होंने बसपा को छोड़ा है हर दिन पार्टी का स्तर गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब वह पार्टी में थे तो वह प्रदेश में पहले नंबर पर थी, लेकिन अब बसपा का जनाधार तेजी से कम हो रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने हाल ही में बसपा छोड़ भाजपा का दामन थामा है और वह प्रदेशभर में पार्टी का प्रचार प्रसार करने में जुटे हैं। वह बहुजन मंच के जरिए प्रदेश के दलित वोटरों को भाजपा की ओर मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications