भाजपा के लिए 'तुरुप का पत्ता' बनेंगे पर्रिकर, ये है पूरी प्लानिंग

लखनऊ। यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में सर्जिकल स्ट्राइक अहम मुद्दा बनेगी और इस बात का इशारा कई मौकों पर भाजपा के नेता दे रहे हैं। हाल ही में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सर्जिकल स्ट्राइक का बड़ा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिया था।

कांग्रेस के दावे को भाजपा ने किया खारिज

कांग्रेस के दावे को भाजपा ने किया खारिज

पर्रिकर के इस बयान को पार्टी के तमाम शीर्ष नेताओं बचाव किया है, साथ ही कांग्रेस के उस दावे को सिरे से खारिज किया है जिसमें उसने कहा है कि पूर्व में उनकी सरकार के दौरान भी सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था।

सर्जिकल स्ट्राइक बयान का पर्रिकर को हक

सर्जिकल स्ट्राइक बयान का पर्रिकर को हक

पार्टी के शीर्ष सूत्र की मानें तो रक्षामंत्री सर्जिकल स्ट्राइक पर बात करने वाले सबसे उचित शख्स हैं। सेना ने जो कार्रवाई की थी वह देश के लोगों के की भावना को ध्यान में रखते हुए किया गया था।

भाजपा सदस्य का कहना है कि मुझे नहीं समझ आता क्यों कोई सर्जिकल स्ट्राइक पर पर्रिकर के बयान का विरोध करेगा। बतौर रक्षामंत्री वह इसके लिए सही शख्स हैं।
पीएम के निर्देश की अवहेलना नहीं है

पीएम के निर्देश की अवहेलना नहीं है

पार्टी के नेता का कहना है कि पर्रिकर का सर्जिकल स्ट्राइक पर बोलना प्रधानमंत्री की उस सलाह की अवहेलना नहीं है जिसमें उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर खुद की पीठ थपथपाने से मना किया था।

गलत आरोपों का जवाब देने का हक

गलत आरोपों का जवाब देने का हक

रक्षामंत्री को इस बात का अधिकार है कि वह पार्टी पर लगने वाले गलत आरोपों का जवाब दें। पार्टी के नेता का कहना है कि एलओसी को पार करना एक राजनीतिक फैसला था, यह बड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। ऐसे में रक्षा मंत्री का इस बारे में बोलना बिल्कुल भी गलत नहीं है, अगर वह सेना की सफलता को लोगों के बीच रखें।

एंटनी ने पर्रिकर पर दिया था बड़ा बयान

एंटनी ने पर्रिकर पर दिया था बड़ा बयान

आपको बता दें कि पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी ने रक्षामंत्री के बयान पर कहा था कि किसी को उन्हें रोकना चाहिए कि इस तरह के बयान ना दे। उन्होंने पर्रिकर के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक देश को लोगों के भीतर 30 साल की भड़ास का परिणाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+