सुब्रत राय की मां का लंबी बीमारी के बाद निधन, पैरोल पर बाहर आ सकते हैं
लखनऊ। सहाराश्री सुब्रत राय सहारा की मां छबि राय का आज निधन हो गया है। लंबी बीमारी से जूझ रही छवि राय 95 वर्ष की थी औऱ पिछले दो वर्षों से बीमार थी।

सुब्रत राय मौजूदा समय में तिहाड़ जेल में बंद हैं, पिछले दो वर्षों से सेबी के साथ चल रहे धोखाधड़ी के मामले में वह जेल में हैं। सहारा ग्रुप के चेयरमैन ने बताया कि छबि राय ने सहारा श्री का हर वक्त मार्गदर्शन किया। उनका निधन देर रात 1.34 बजे हुआ था।
लंबी बीमारी का इलाज करा रही छबि राय को लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका जन्म बिहार के अररिया शहर में हुई थी। अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए सहारा श्री को पैरोल पर जेल से बाहर आने का मौका मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications