जमकर हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल, विवाद में एक कर्मचारी की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी यानि गुरुवार से शुरु हो गयी है। बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन नकलविहीन परीक्षा कराने का सरकार का दावा खोखला नजर आया। अलीगढ़ के इगलास में स्थित एक परीक्षा केंद्र की तस्वीर सामने आय़ी है जहां स्कूल भवन की दीवारों पर चढ़कर छात्रों को नकल सामग्री मुहैया करायी जा रही है और स्कूल प्रशासन सहित परीक्षा कराने का जिम्मा लेने वाले बोर्ड अधिकारी मूक दर्शक बने रहे।

Uttar Pradesh Board Exam

यही नहीं प्रदेशभर में बंपर नकल की खबरे सामने आने से बोर्ड परीक्षा छात्रों के लिए मखौल का विषय बन गया है। कक्ष निरिक्षकों की कमी के चलते नकल को रोकने में बोर्ड पूरी तरह से विफल नजर आ रहा है। इलाहाबाद कौशांबी और अलीगढ़ नकलचियों के गढ़ के रूप में सामने आये हैं।

इलाहाबाद में पहले ही दिन 36 नकलची धरे गये, यही नहीं दूसरे छात्र भी दूसरे नाम से परीक्षा देते हुए धरे गये। बोर्ड परीक्षा में अव्यवस्था भी खुलकर सामने आयी। मथुरा के मनकामेश्वर इंटर कॉलेज में छात्र जमीन पर बैठकर परीक्षा देते नजर आये। वहीं अलीगढ़ के बाबूलाल इंटर कॉलेज में प्रश्नपत्र नहीं देने के विवाद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की गोली लगने से मौत हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+