BSP मुख्यालय से हटाई गईं कांशीराम, अंबेडकर और मायावती की मूर्तियां, जानिए कहां किया गया है शिफ्ट
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित बहुजन समाज पार्टी (BSP) के मुख्यालय पर तीन बड़ी प्रतिमाएं लगीं हुई थी, जिन्हें हटा दिया गया हैं। पार्टी ऑफिस में लगी यह मूर्तियां कांशीराम, डॉ. बीआर अंबेडकर और बीएपी सु्प्रीमो मायावती की थीं, जो अब दिख नहीं रही हैं।
मूर्तियां नहीं दिखाई देने पर कार्यकर्ताओं और लोगों के मन सवाल उठने लगे कि आखिर यहां लगी मूर्तियां कहां गई? तो वहीं, अब मूर्तियों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। ऐसा बताया जा रहा है कि पार्टी मुख्यालय में लगी तमाम मूर्तियों को बसपा सुप्रीमो मायावती के लखनऊ स्थित आवास में शिफ्ट कर दिया गया है।

ऐसी चर्चा है कि मूर्तियों को शिफ्ट करने के पीछे 2024 का लोकसभा चुनाव हो सकता है। हालांकि, मूर्तियों के हटाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। आपको बता दें कि बीएसपी सुप्रीम मायवती कई मौकों पर इन प्रतिमाओं के पास पहुंचकर पुष्प अर्पित करती रहीं हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को चुनाव तैयारियों को लेकर पार्टी ऑफिस पर हुई बैठक के बाद इन मूर्तियों के बसपा सुप्रीमो के आवास पर शिफ्ट किए जाने के वास्तविक कारणों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। इस संबंध में पार्टी पदाधिकारियों के स्तर पर भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
हालांकि, कयासबाजियों का दौर कायम है। यूपी के सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि मूर्तियों के हटाने के पीछे बसपा की कोई रणनीति हो सकती है। लेकिन, अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। गौरतलब है कि मायावती के शासन काल में महापुरुषों के साथ-साथ पार्टी के चुनाव चिह्न हाथी की प्रतिमाएं भी कई स्थानों पर लगवाई थीं। इसको लेकर खूब बवाल मचा था।












Click it and Unblock the Notifications