होली पर 'बाहुबली गुझिया' बना आर्कषण का केंद्र , वजन और कीमत कर देगी हैरान
लखनऊ: होली के रंगों के बीच गुजिया की मिठास के बिना पूरा त्योहार अधूरा-अधूरा सा लगता है। होली पर गुझिया का अपना अलग ही एक महत्व है। ऐसे में इस होली पर नवाबों के शहर लखनऊ में 'बाहुबली गुझिया' एक विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है। यहां के छप्पन भोग स्टोर ने हाल ही में 'बाहुबली गुझिया' लॉन्च की है, जिसका वजन 1.5 किलो है और लंबाई 14 इंच है।

यह विशाल सी दिखने वालाी गुझिया खोआ, केसर, बादाम, पिस्ता और चीनी से भरा होता है और इस मिठाई को डीप फ्राई करने में लगभग 20-25 मिनट लगते हैं, जिसकी कीमत 1200 रुपये है। छप्पन भोग स्टोर के मार्केटिंग हेड शितजीत गुप्ता ने बताया हर साल कुछ नया पेश करने के लिए हमारी ये तैयारी है। ग्राहकों से अच्छा रिस्पांश मिल रही है और लोग बाहुबली गुझिया देखने के लिए उत्साहित हैं।
आपको बता दें कि होली 29 मार्च को मनाई जाएगी। भले ही यह मुख्य रूप से हिंदू त्योहार है, लेकिन यह अन्य धर्मों के लोग भी होली को खूब पसंद करते हैं। इस दिन लोग घरों में गुझिया के बाद कुछ और मिठाइयां भी तैयार करते हैं। इसके अलावा नमकीन चीजें भी काफी घरों में बनाई जाती है। होली देश में वसंत फसल के मौसम के आगमन का प्रतीक है। उत्तर भारत में होली के लिए रंग, गुलाल और पानी के गुब्बारे तो बेहद जरूरी हैं। होली से पहले की शाम को होलिका दहन या छोटी होली के नाम से जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications