सपा विधायक की गुंड़ागर्दी, टाइम्स नाऊ के रिपोर्टर से की बदसलूकी, जान बचाकर निकली पत्रकार
लखनऊ। यूपी के शामली के कैराना में सपा की जीत के जश्न में हुई फायरिंग के दौरान 7 साल के बच्चे की मौत का मामला बढ़ता जा रहा है। वहीं सत्ता की हनक समाजवादी पार्टी के नेताओं पर सिर चढ़कर बोल रही है।

कल हुए इस घटना के संबंध में आज अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ की रिपोर्टर सपा विधायक नाहिद हसन के घर उनकी प्रतिक्रिया लेने गई तो उन्होंने ही उसके साथ बदसलूकी की। उसके बाद नाहिद हसन के घर के बाहर मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टाइम्स नाऊ के कैमरामैन मुकेश का कैमरा छीन लिया और मुकेश से मारपीट शुरू कर दी।
एपसी कार्यकर्ताओं ने कैमरे से सारी कवरेज डिलीट करने के बाद ही कैमरा वापिस किया। इस दौरान संवाददाता सामिया बामुश्किल वहां से जान बचाकर निकलने में कामयाब हुई।












Click it and Unblock the Notifications