रामगोपाल यादव ने कहा फासिस्ट हैं अमित शाह और भाजपा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने भाजपा को एक फासिस्ट पार्टी बताया है। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खास माने जाने वाले अमित शाह ने शामिली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि केंद्र में भाजपा की सरकार आई तो यूपी में मुलायम की सरकार को तत्काल बर्खास्त कर दिया जाएगा। शाह के इस बयान पर रामगोपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है।
रामगोपाल ने अमित शाह के दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए यह भी कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति बहुत ही खराब है। समाजवादी की दिनोंदिन बढती लोकप्रियता नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के सभी नेताओं के लिए एक नासूर बन गई है जिसके कारण्ा ऐसे विवादित बयानबाजी की जा रही है।
रामगोपाल ने गुजरात दंगे का उदाहरण देते हुए नरेंद्र मोदी को इंसानियत का कातिल और भाजपा को भारत के संघीय ढांचे को समाप्त करने वाली पार्टी बताया है। उन्होंने देश की आम जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा जैसी फासिस्ट मनोवृत्ति वाली पार्टी को लोकसभा चुनाव 2014 में हराकर देश के लोकतंत्र की रक्षा की जाए।












Click it and Unblock the Notifications