अनुराग भदौरिया की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज, CM योगी, PM पर की थी अभद्र टिप्पणी
सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के ठिकानों पर सोमवार को पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह फरार मिले। पुलिस ने सुबह उनसे बयान दर्ज कराने को कहा था, लेकिन वह तय समय पर कोतवाली नहीं पहुंचे थे। इसके बाद ही पुलिस ने दबिश दी।बता दें, सपा प्रवक्ता ने टीवी डिबेट के दौरान सीएम योगी और उनके गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ पर गलत टिप्पणी की थी। इसको लेकर शनिवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने उनके खिलाफ एफआईआर लिखवाई थी।

अनुराग भदौरिया के तीन ठिकानों पर दी गई दबिश
इंस्पेक्टर हजरतगंज अखिलेश मिश्र के मुताबिक, इंदिरा नगर, माल एवेन्यु और गोमतीनगर में तीन ठिकानों पर दबिश देकर अनुराग भदौरिया की तलाश की गई। अनुराग भदौरिया ने 11 नवंबर को टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान सीएम योगी और उनके गुरु पर अमर्यादित टिप्पणी की थी।












Click it and Unblock the Notifications