VIDEO : सपा नेता ने सड़क पर महिला के साथ की 'बदसलूकी', अनुराग ठाकुर बोले- यही है लाल टोपी के काले कारनामे
लखनऊ, 9 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। मतदान से पहले राजनीतिक पार्टियों जोर-शोर से प्रचार में जुटी हैं। डोर-टू-डोर कैंपेनिंग की जा रही है, पर्चे बांटे जा रहे हैं और लोगों से वोट अपील की जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसे लेकर बीजेपी को समाजवादी पार्टी को घेरने का मौका मिल गया। दरअसल, इस वीडियो में सपा नेता एक महिला के कपड़ों पर पीछे से अखिलेश और जयंत चौधरी की तस्वीर लगा स्टीकर चिपकाते हुए नजर आ रहे हैं। बीजेपी ने इस वीडियो के जरिए सपा पर जोरदार हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'यही है लाल टोपी के काले कारनामे। एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए...' ठाकुर ने आगे लिखा, 'जहां भरे हों ऐसे मनचले, यूपी क्यों उनके साथ चले?'
Recommended Video

पीछे चल रहे कार्यकर्ता कहते हैं - बढ़िया है...
वीडियो लखनऊ पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां से अरमान खान समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं। वीडियो के मुताबिक, सपा कार्यकर्ता डोर-टू-डोर अभियान के तहत प्रचार कर रहे थे। कार्यकर्तओं के साथ एक बुर्का पहने हुई महिला भी थी। महिला आगे चल रही होती है तभी पीछे से आ रहे एक सपा कार्यकर्ता उसके कपड़ों पर पीछे स्टीकर चिपका देते हैं। पीछे चल रहे सपा कार्यकर्ता 'बढ़िया है, बढ़िया है' कहते हुए सुनाई देते हैं। जैसे ही महिला को एहसास होता है कि उसके कपड़ों पर कुछ चिपकाया गया है, वह पीछे मुड़ती है और स्टीकर को अपने कपड़ों से हटाने की कोशिश करती है।

अनुराग ठाकुर ने कहा- 'यही है लाल टोपी के काले कारनामे
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। बीजेपी नेताओं ने इसे 'बदसलूकी' करार देते हुए समाजवादी पार्टी को घेरना शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'यही है लाल टोपी के काले कारनामे। एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए...' ठाकुर ने आगे लिखा, 'जहां भरे हों ऐसे मनचले, यूपी क्यों उनके साथ चले?'

वीडियो में दिखने वाले महिला-पुरुष ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को सपा ने पहले फर्जी बताया था। फिर वीडियो में दिखाई देने वाले महिला-पुरुष ने खुद सोशल मीडिया पर आकर सफाई दी। दोनों ने कहा कि हम तो भाई बहन जैसे हैं। इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। हम साथ में जनसंपर्क कर रहे हैं। हमारे हंसी-मजाक को चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है। कुछ गंदी मानसिकता के लोग वीडियो वायरल कर रहे हैं। हम भाई-बहन आपस में हंसी मजाक करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications