कौशांबी में दलित छात्र की पिटाई को लेकर अखिलेश का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- ये ‘राष्ट्रबर्बादी' लोग हैं

लखनऊ, 15 अक्टूबर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा के राज में भेदभाव की जो खाई गहराई है, उसका शिकार अब दलित बच्चे तक हो रहे हैं। दरअसल, सपा अध्यक्ष ने कौशांबी की उस खबर का जिक्र करते हुए ये बात लिखी है, जिसमें दावा किया गया कि दलित कक्षा में आगे बैठने को लेकर दलित छात्र को सवर्ण छात्रों ने जमकर पीटा और गालियां दीं।

SP chief akhilesh yadav targets BJP government over dalit student harassment in Kaushambi

ये 'राष्ट्रवादी' नहीं 'राष्ट्रबर्बादी' लोग है: अखिलेश

अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में लिखा, ''भाजपा के राज में भेदभाव की जो खाई गहराई है, उसका शिकार अब दलित बच्चे तक हो रहे हैं। भाजपा की नकारात्मक राजनीति वर्तमान ही नहीं, भविष्य भी बर्बाद कर रही है। ये 'राष्ट्रवादी' नहीं 'राष्ट्रबर्बादी' लोग है।''

क्या है पूरा मामला ?

कौशांबी के महेवाघाट के शाहपुर गांव में एक दलित छात्र को गांव के ही दबंगों के बेटों ने स्कूल में पीटा, उसका बैग फेंक दिया। यही नहीं उसके परिजनों से भी मारपीट की गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने बुधवार को बसपा जिलाध्यक्ष संतोष गौतम के नेतृत्व में एसपी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान महिलाओं ने हंगामा भी किया। मामले में एसपी ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

'समाजवादी रथ यात्रा' के जरिए प्रदेश की जनता के पास पहुंच रहे अखिलेश

बता दें, अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। 'समाजवादी रथ यात्रा'के जरिए वह प्रदेश की जनता के पास पहुंच रहे हैं और लोगों से सपा को सत्ता में फिर काबिज अपील कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा, ''उप्र के हर निवासी और परिवार के सुख, चैन, कल्याण के लिए और नव उप्र के निर्माण और विकास के लिए... 'समाजवादी रथ यात्रा' को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं! हर एक उप्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता, सपा के समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और कार्यकर्ता से इसमें शामिल होने की अपील है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+