अपना दुख भूल लोग बोले मैडमजी राहुल की शादी करा दीजिए
लखनऊ। सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। लेकिन इस दौरे पर उन्हें राहुल गांधी के विवाह से जुड़े लोगों के सवाल काफी परेशान कर रहे हैं।
बल्लेबाजी करने उतरे राहुल, रनर बनेंगे लालू-नीतीश
सोनिया गांधी से राही ब्लॉक क्षेत्र के रतंसीपुर गांव के लोगों ने राहुल गांधी के विवाह पर सवाल पूछे। लोगों ने कहा कि मैडमजी अब राहुल गांधी की शादी करा दीजिए। आखिर कब तक उनपर जिम्मेदारियों का बोझ डालती रहेंगी।
जिस वक्त सोनिया भुएमऊ गेस्ट हाउस से बाहर निकल रही थीं तो लोगों ने उन्हें रोककर राहुल का विवाह कराने को कहा। वहीं लोगों के सवाल को सुनकर सोनिया मुस्कुराते हुए निकल गयी। सोनिया ने इलाके के लोगों की समस्याओं को भी इस दौरे पर सुना और लोगों को उनकी समस्याओं का निपटारा कराने का भी आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी अगस्त माह में जब राहुल गांदी अमेठी के दौरे पर थे तो यहां के ग्रामीणों ने राहुल गो अपनी पत्नी के साथ आने को कहा था। लोगों ने राहुल से कहा कि अकेले कबतक आयेंगे ऐसे नहीं चलेगा।













Click it and Unblock the Notifications