Video: जब अमेठीवालों ने पूछा.. कब तक अकेले आओगे...भाभी कब लाओगे राहुल भईया
अमेठी। इन दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं, आज जब वो वहां से गुजर रहे थे तो उनसे स्थानिय लोगों ने ऐसा कुछ कह दिया जिसे सुनने के बाद राहुल गांधी का चेहरा शर्म से लाल हो गया और वो बस मुस्कुराकर रह गये।
दरअसल राहुल गांधी मुंशीगंज गेस्ट हाउस से छीड़ा के लिए निकले वहां खड़े कुछ लोगों ने उनसे पूछ डाला कि अरे कब तक अकेले आओगे...भाभी कब लाओगे राहुल भईया। जिसको सुनने के बाद राहुल गांधी शर्म से लाल हो गये और अपने मोबाइल की ओर देखने लगे। वहां खड़े कुछ पत्रकारों ने उनसे कहा भी सर अंसर प्लीज लेकिन राहुल सिर्फ मुस्कुराकर निकल गये।
मालूम हो कि राहुल गांधी को पसंद करने वालों को लंबे समय से उनकी शादी का इंतजार है, अक्सर राहुल गांधी की शादी की बातें लोगों के बीच चर्चा की केन्द्र बन जाती है, फिलहाल इस बार भी राहुल ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया देखते हैं इस मुद्दे पर वो कब अपनी चुप्पी तोड़ते हैं।
फिलहाल आप भी देखिये राहुल को शर्म से लाल करने वाले इस वीडियो को..













Click it and Unblock the Notifications