अंजलि के साथ विवाह बंधन में बंधे डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बेटे, चुनिंदा मेहमान हुए शामिल
लखनऊ, मई 22: कोरोना वायरस महामारी के बीच शादी समारोह में उपस्थित होने वाले बारातियों की संख्या प्रदेश सरकार ने सीमित कर दी है। तो वहीं, जिले में हुई डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की शादी में भी केवल चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए है। हालांकि, ऐसा पहली बार हुआ जब किसी बड़े नेता के पुत्र की शादी में वीवीआईपी नगण्य रहे।
Recommended Video

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश की शादी राजबरेली जिले के पिछवारा निवासी हरि शंकर मौर्य की बेटी अंजली मौर्य के साथ तय हुई थी। शुक्रवार 21 मई को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की बारात कुछ पारिवारिक सदस्यों के साथ निकली और गेस्टहाउस पहुंच गई। यहां डिप्टी सीएम के बेटे योगेश कुमार मौर्य का विवाह संपन्न हुआ। बता दें कि योगेश मौर्य की शादी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सादगी से संपन्न हुई।
वर-वधू के परिणय सूत्र में बंधने की पुनीत और मधुर बेला पर पारिवारिक सदस्यों और शुभचिंतक सहित 21 लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सभी लोगों ने वर वधू के सफल और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। तो वहीं, डिप्टी सीएम के करीबियों ने भी वर्चुअल माध्यम से ही वरवधू को आशीर्वाद दिया। बीजेपी प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि डिप्टी सीएम ने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए शालीनता के साथ निभाया जिससे सरकार की गाइडलाइन टूटने न पाए।












Click it and Unblock the Notifications