BJP सांसद कौशल किशोर के बेटे ने अपने ऊपर खुद चलवाई थी गोली, आयुष किशोर के साले को पुलिस ने पकड़ा

लखनऊ। खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है। यहां मोहनलालगंज में बदमाशों ने बुधवार की सुबह बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर (30) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। सांसद के बेटे को सीने में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इस मामले में अब नया ट्विस्ट आ गया है। पुलिस ने दावा किया है कौशल किशोर ने अपने साले से खुद पर गोलियां चलवाई थी। फिलहाल पुलिस कौशल के साले से पूछताछ कर रही है।

Son of BJP MP Kaushal Kishor asked his relative to fire on him

Recommended Video

    Lucknow: BJP MP Kaushal Kishore के बेटे Ayush पर Firing मामले में नया ट्विस्ट! | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना मंगलवार रात के करीब 2:10 बजे हुई। पहले बताया गया कि सांसद के बेटे पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई थी, लेकिन अब जो जांच में निकल कर सामने आया है वो काफी चौंकाने वाला है। दरअसल, पुलिस तहकीकात में पता चला है कि सांसद के बेटे के कहने पर उसके साले ने गोली चलाई। लखनऊ पुलिस कमिश्रर ने बताया कि जिस पिस्टल से गोली चली थी, उसे पुलिस ने रिकवर कर लिया है। बताया कि पिछले साल सांसद के बेटे ने लव मैरिज किया था, उसके बाद से वह अपने पिता से अलग रह रहे थे। घटना को लेकर अभी तहकीकात जारी है।

    पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में आदर्श ने बताया कि किसी को फंसाने की साजिश थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि वे कौन लोग हैं जिन्हें आयुष फंसाना चाहता था। आदर्श ने कहा- 'मुझे नहीं पता कि किसे फंसाने की साजिश थी, लेकिन आयुष ने कहा था कि 4-5 लोग हैं। मैंने आगे से गोली मारी थी।' आदर्श के पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

    वहीं, इस मामले में बीजेपी सांसद कौशल किशोर ने इस मामले में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि जिस समय यह वारदात हुई तो आयुष का साला उसके साथ में था। उन्होंने बताय कि आयुष ने लव मैरिज की थी, इसलिए हमने उससे नाता तोड़ दिया था। उसने आत्महत्या की धमकी दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+