स्मृति ईरानी बोलीं, 'राहुल गांधी ने आज तक किसका साथ निभाया, वो न अपनों के हुए न परायों के'

Lucknow News, लखनऊ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अमेठी से बीजेपी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने गुरुवार को अपने लोकसभा क्षेत्र पहुंचीं। इस दौरान स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ने आज तक किसका साथ निभाया, वो न अपनों के हुए न परायों के।' इससे पहले स्मृति ने लखनऊ में राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर तंज कसा था।

राहुल न अपनों को हुए और न परायों के: स्मृति ईरानी

राहुल न अपनों को हुए और न परायों के: स्मृति ईरानी

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, 'राहुल गांधी ने आज तक किस का साथ निभाया है। महागठबंधन ने उनका साथ छोड़ दिया। ममता भी उनकों तवज्जों नहीं देती। लेफ्ट की पीठ पर छुरा घोंप दिया, जिनके साहे वो सत्ता में सुख भोग चुकी है। राहुल गांधी न अपनों को हुए और न परायों के।

राहुल ने किया अमेठी की जनता का अपमान

राहुल ने किया अमेठी की जनता का अपमान

इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने के सवाल पर स्मृति ने कहा, 15 साल तक अमेठी की जनता के सहारे सत्ता का सुख भोगने के बाद अब वह कहीं और भाग रहे हैं। यह अमेठी की जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में अमेठी की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

हार के डर से वायनाड भागे राहुल गांधी: स्मृति

हार के डर से वायनाड भागे राहुल गांधी: स्मृति

स्मृति का कहना है कि हार के डर से राहुल वायनाड भाग गए हैं। स्मृति ईरानी 2014 लोकसभा चुनाव में भी राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं। कड़ी टक्कर देने के बावजूद उन्हें जीत नहीं मिली।

ये भी पढ़ें:- अमेठी लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से राहुल गांधी लड़ रहे हैं चुनाव

छल-बदहाली के सिवा लापता सांसद ने अमेठी को कुछ नहीं दिया

छल-बदहाली के सिवा लापता सांसद ने अमेठी को कुछ नहीं दिया

वहीं, अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, 2014 से लेकर 2019 हो गया चाहें किसान हो, मजदूर हो या नौजवान हो, अमेठी का एक-एक नागरिक गवाह है कि छल के सिवा बदहाली के सिवा लापता सांसद ने अमेठी को कुछ नहीं दिया। बता दें, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यक्रम से तिलोई विधायक नदारद थे। स्मृति ने बीएसपी और सपा के कई नेताओं को बीजेपी में कराया शामिल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+