सिंघु बॉर्डर पर बवाल: अखिलेश यादव ने कहा- भाजपाई उत्पातियों ने सिंघु बार्डर पर बैठे किसानों पर किया पथराव
Singhu border, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सिंघु बॉर्डर पर हुए बवाल का जिम्मेदार भाजपा कार्यकर्ताओं का बताया है। अखिलेश यादव ने कहा कि अभी भाजपाई उत्पातियों ने सिंघु बार्डर पर किसानों के आंदोलन पर पथराव किया है। दरअसल, कृषि कानूनों के खिलाफ किसान अभी दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए है और पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। इसी बीच शुक्रवार को दिल्ली हरियाणा के बीच स्थित सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध करते हुए भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने धरना स्थल पर बैठे किसानों के ऊपर पथराव कर दिया, जिसके बाद किसानों ने भी भीड़कर ऊपर पत्थर फेंक। दोनों गुटों में जारी संघर्ष और पत्थरबाजी के दौरान पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की।

Recommended Video
भाजपाई उत्पातियों ने किया पथराव: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'अभी भाजपाई उत्पातियों ने सिंघु बार्डर पर किसानों के आंदोलन पर पथराव किया है। सारा देश देख रहा है कि भाजपा कुछ पूँजीपतियों के लिए कैसे देश के भोले किसानों पर अत्याचार कर रही है। भाजपा की साज़िश और बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों किसानों पर की जाने वाली निर्दयता घोर निंदनीय है।'
भाजपा के समर्थक भी शर्म से मुंह छिपाए फिर रहे हैं: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसान नेता राकेश टिकैट से फोन पर वार्ता की। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अभी राकेश टिकैत जी से बात करके उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। भाजपा सरकार ने किसान नेताओं को जिस तरह आरोपित व प्रताड़ित किया है, वो पूरा देश देख रहा है। आज तो भाजपा के समर्थक भी शर्म से सिर झुकाएं और मुंह छिपाए फिर रहे हैं। आज देश की भावना और सहानुभूति किसानों के साथ है।
हिंदुस्तानी आज भी किसानों के साथ खड़े हैं: अखिलेश यादव
इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सबका पेट भरनेवाले किसानों को भाजपा भूखा-प्यासा रखकर व झूठे आरोप लगाकर हराना चाहती है लेकिन चंद भाजपाइयों को छोड़कर सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानी आज भी किसानों के साथ खड़े हैं। सपा किसानों के साथ है!' अपने दूसरे ट्वीट में अखिलेश यादव ने लिखा, 'आज जिस तरह छल-बल का प्रयोग कर भाजपा सरकार किसानों के आंदोलन को कुचल रही है, उससे किसानों के साथ-साथ हर सच्चे भारतीय की आत्मा रो रही है। किसान अगले चुनाव में सरकार की क्रूरता का जवाब वोट से देंगे। आज भाजपा जिन किसानों को सड़क से उठा रही है, वो कल भाजपा को ही सड़क पर ले आएंगे।'












Click it and Unblock the Notifications