'अब्बा' शब्द पर अखिलेश की नाराजगी पर बीजेपी का पलटवार, सिद्धार्थनाथ सिंह ने कही ये बातें

लखनऊ, 08 अगस्त: यूपी के कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। दरअसल, अखिलश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को 'अब्बा' शब्द से संबोधित करने पर नाराजगी जताई है। इसको लेकर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि पिता के लिए कहे जाने वाले आदर सूचक संबोधन शब्द 'अब्बा' से आखिरकार सपा मुखिया को इतनी नफरत क्यों है? उनको इस शब्द से मिर्ची नहीं लगनी चाहिए। यह शब्द तो तहजीब का प्रतीक है। अखिलेश को अपने नजरिए और सोच को बदलने के साथ बातों को समझने और उनका सही अर्थ निकालने की जरूरत है।

sidharth nath singh comments on sp chief akhilesh yadav

'सम्मानजनक शब्दों की पहचान करना भी भूल गए हैं सपाई'

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि बिना सोचे-समझे कुछ भी बोलने वालों के मुंह से भाषा में संतुलन की बात हजम नहीं होती है। उन्होंने कहा, ड्राइंग रूम में बैठकर ट्वीट करने वालों को अब भाषा में भी दोष नजर आने लगा है। भाजपा की बढ़ती ताकत और जनाधार सपाइयों को रास नहीं आ रहा है, वो सहमे हुए हैं, इसलिए आदर सूचक और सम्मानजनक शब्दों की पहचान करना भी भूल गए हैं।

'योगी सरकार ने 4 साल के कार्यकाल में 4 लाख युवाओं को रोजगार दिया'

सिद्धार्थनाथ सिंह ने आगे कहा कि नौजवानों की बात करने वाले अखिलेश यादव को मालूम होना चाहिए कि योगी सरकार ने अपने 4 साल के कार्यकाल में 4 लाख युवाओं को रोजगार दिया है और इस साल दिसंबर तक 1 लाख युवाओं को और रोजगार देने जा रही है। जहां तक किसानों की बात है, पिछली सरकारों में जो नहीं हो पाया उसको योगी सरकार ने पूरा करके दिखाया है। योगी सरकार ने किसानों की आय को साल 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+