सपा के कार्यक्रम में जावेद आब्दी को शिवपाल ने धकेलकर दूर किया
सपा के कार्यक्रम के दौरान माइक पर बोल रहे जावेद आब्दी को माइक से दूर धकेला शिवपाल सिंह यादव ने,
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के रजत जयंती कार्यक्रम में जिस वक्त सपा नेता जावेद आब्दी मंच पर संबोधन कर रहे थे, तभी अचानक से शिवपाल सिंह यादव आए और उन्हें धक्का देकर माइक से दूर धकेल दिया।

आब्दी जिस वक्त एक छंद के जरिए मंच पर संबोधित कर रहे थे, तभी मुलायम सिंह ने शिवपाल को अपने पास बुलाया और उनसे कुछ कहा, जिसके बाद शिवपात तेजी से माइक की ओर बढ़े और उन्हें दो बार धक्का देते हुए माइक से दूर धकेल दिया।
दरअसल आब्दी अपने छंद के जरिए अखिलेश यादव के समर्थन में अपना बयान दे रहे थे, जिसके बाद मुलायम सिंह ने शिवपाल को बुलाया और उन्हें मंच से धकेल दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications