बंद कमरे में माने चाचा, कैमरे के सामने भतीजे की जमकर तारीफ
लखनऊ। यूपी में पिछले काफी दिनों से चल रही चाचा-भतीजे के बीच का विवाद आज आखिरकार खत्म हो गया। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह ने आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद एक बार फिर से शिवपाल सिंह ने ना सिर्फ अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की बल्कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के इशारों को आदेश बताया।

मुख्यमंत्री तैयार हैं अधिकारियों पर कार्यवाही के लिए
हाल ही में अधिकारियों के भ्रष्टाचार की बात करते हुए शिवपाल ने इस्तीफे की धमकी दी थी, लेकिन मुख्यमंत्री से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि लेखपाल से लेकर, डीएम, एसडीएम तक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री कार्यवाही के लिए तैयार हैं।
Lucknow (UP): Visual of Irrigation Minister Shivpal Singh Yadav after meeting CM Akhilesh Yadav pic.twitter.com/UUYcnLmO8t
— ANI UP (@ANINewsUP) August 19, 2016
2017 में 2012 से ज्यादा सीट मिलेगी
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद शिवपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने बहुत काम किया है और 2017 में सपा एक फिर से बहुमत की सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि हम 2012 की तुलना में अधिक सीटों से जीत हासिल करेंगे।
अखिलेश ने बहुत काम किया है
अखिलेश यादव के काम की तारीफ करते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश सरकार में पहली बार लैपटॉप बांटा गया, प्रथम श्रेणी में बेटिंया अधिक पास हो रही हैं और 75 फीसदी अंक पाने वालों में भी लड़कियां हैं।
अगर हमारे लोग गलत तो उनपर भी होगी कार्यवाही
शिवपाल ने कहा कि निष्पक्षता होने के बाद भी कभी-कभी बाधायें आती हैं और अधिकारी गलत काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हर उस अधिकारी या आदमी पर कार्यवाही की जाएगी जो गलत करता है, वह कोई भी क्यों न हो। अगर हमारे लोग गलत करते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही होगी क्योंकि ऐसे लोग पार्टी के लिए नुकसानदायक होते हैं।
....What is the use of me being a Minister?: Shivpal Singh Yadav, SP on reports of him quitting the party pic.twitter.com/G8IZyUVuX1
— ANI UP (@ANINewsUP) August 19, 2016
मीटिंग में स्टाफ तक को किया गया बाहर
शिवपाल सिंह यादव आज मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मुलाकात करने गये, तकरीब एक घंटे की इस मुलाकात की खास बात यह रही है कि इस मुलाकात के दौरान किसी भी स्टाफ के कर्मचारी को वहां रहने नहीं दिया गया, यह मुलाकात पूरी तरह से गोपनीय रही।












Click it and Unblock the Notifications