सपा में वापसी को लेकर क्या शिवपाल ने कहा- अगर कद के हिसाब से पद मिलता है तो...

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की विधानसभा सदस्यता रद्द करने वाली याचिका समाजवादी पार्टी ने वापस ले ली है। माना जा रहा है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले शिवपाल और अखिलेश यादव साथ आ सकते हैं। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, शिवपाल यादव ने कहा कि अगर कद के हिसाब से उन्हें पार्टी में पद मिलता है, तो सभी दरवाजे खुले हैं। शिवपाल के इस बयान के बाद एक बार फिर सियासी चर्चा गरम है कि क्या शिवपाल यादव की सपा में वापसी होगी या फिर दोनों गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे।

shivpal yadav comments over joining samajwadi party

सपा ने वापस ली शिवपाल सिंह यादव की विधानसभा सदस्यता रद्द करने वाली याचिका

नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने 23 मार्च को प्रार्थना पत्र देकर जसवंतनगर से विधायक शिवपाल यादव के खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई करने की याचिका वापस करने की मांग की गई थी। शिवपाल सिंह यादव की विधानसभा सदस्यता रद्द करने वाली याचिका समाजवादी पार्टी ने वापस ले ली है। सपा के आग्रह पर विधानसभा अध्यक्ष ह्रदयनारायण दीक्षित ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी को इसके लिए मंजूरी दे दी।

शिवपाल यादव ने अपनी अलग पार्टी का गठन किया

बता दें, यादव परिवार में आंतरिक कलह के चलते सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव ने अपनी अलग पार्टी का गठन किया था। इस पर समाजवादी पार्टी के दल नेता रामगोविंद चौधरी ने चार सितंबर, 2019 को दल परिर्वतन के आधार पर शिवपाल यादव की विधानसभा से सदस्यता समाप्त करने की याचिका दायर की गयी थी। करीब दो माह पूर्व चौधरी ने प्रार्थना पत्र देकर विधानसभा अध्यक्ष से याचिका वापस करने का आग्रह किया था। रामगोविंद चौधरी ने कहा कि याचिका प्रस्तुत करते समय कई महत्वपूर्ण अभिलेख व साक्ष्य संलग्न नहीं किए जा सके थे, ऐसे में याचिका वापस की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+