स्वाति सिंह के समर्थन में आए शिवपाल यादव, बोले- अफसर को मंत्री नहीं तो कौन डांटेगा

Recommended Video

      Swati Singh के बचाव में आए Shivpal Yadav, कहा- अफसर को मंत्री नहीं तो कौन डांटेगा | वनइंडिया हिंदी

      लखनऊ। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्वाति सिंह के बचाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव उतार आए हैं। उन्होंने कहा कि इस बात को हम तूल नहीं देंगे। लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि ऊपर है। उससे भी ऊपर मंत्री है। वह प्रोटोकॉल में है। उन्होंने कहा कि मंत्री तो अधिकारी को हड़का ही सकता है। आपको बता दें कि महिला एवं बाल विकास मंत्री स्वाति सिंह द्वारा लखनऊ के सीओ कैंट को धमकाने का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था। ऑडियो वायरल होने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वाति सिंह को तलब कर लिया था।

      मंत्री नहीं तो फिर कौन डांटेगा: शिवपाल सिंह

      मंत्री नहीं तो फिर कौन डांटेगा: शिवपाल सिंह

      समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अलीगढ़ पहुंचे शिवपाल सिंह यादव से एक पत्रकार ने सवाल किया कि प्रदेश में मंत्री सीओ को हड़का रही हैं, जिलाधिकारी कॉलर पकड़ रहे हैं? इस सवाल के जवाब में शिवपाल ने कहा कि मंत्री अपनी बात रख सकता है, डांट भी सकता है। शिवपाल ने उल्टा सवाल दाग दिया कि अधिकारियों को मंत्री नहीं डांटेगा तो फिर कौन डांटेगा।

      सीएम ने किया था तलब

      सीएम ने किया था तलब

      गौरतलब है कि मंत्री स्वाति सिंह द्वारा लखनऊ की एक सीओ को धमकाने का ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो में मंत्री सीओ को एक ठेकेदार के खिलाफ जांच के लिए हड़काते हुए कोई कार्रवाई न करने की हिदायत दे रही हैं। इस प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वाति सिंह से नाराज बताए जा रहे हैं। सीएम योगी ने मंत्री को फटकार लगाते हुए 5 कालिदास मार्ग तलब किया था। सीएम ने डीजीपी से पूरे मामले पर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट भी मांगी थी।

      आप भी सुन लीजिए ऑडियो

      इस वीडियो की सत्‍यता पर वनइंडिया किसी भी तरह से कोई भी दावा नहीं करता। हम सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो आपको सुना रहे हैं। यह ऑडियो कब का है और इसे किसने जारी किया यह स्पष्ट नहीं हो सका है। ऑडियो वायरल होने के बाद से कांग्रेस पार्टी यूपी सरकार पर हमलावर हो गई है। आपको बता दें कि अंसल एपीआई के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी के सैकड़ों केस दर्ज हैं। अंसल ग्रुप के वाइस चेयरमैन प्रणव अंसल को 29 सितंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया था। वह लंदन जा रहे थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+