अखिलेश के कार्यक्रम से नदारद रह सकते हैं चाचा शिवपाल
अखिलेश यादव के कार्यक्रम से नदारद रह सकते हैं शिवपाल यादव, बोले 5 नवंबर के रजत जयंती के कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं
लखनऊ। अखिलेश यादव कल यानि 3 नवंबर को लखनऊ के लामार्टिनियर मैदान से अपना विकास रथ लेकर निकल रहे हैं, लेकिन इस विकास रथ से पहले चाचा शिवपाल के इस कार्यक्रम में शामिल होने पर संशय बरकरार है।

सपा कार्यालय में आज शिवपाल यादव ने तमाम संगठन से जुड़े नेताओं और कार्कर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर शिवपाल से पूछा गया कि क्या आप रथ यात्रा में शामिल होंगे तो उन्होंने इसका सीधा जवाब नहीं दिया।
पीके का मुलायम फॉर्मूला चला तो यूपी में बीजेपी की बढ़ेगी परेशानी
शिवपाल ने कहा कि 5 अक्टूबर को रजत जयंती का कार्यक्रम है, मैं उसकी तैयारियों में जुटा हुआ हूं। ऐसे में माना जा रहा है कि कल के कार्यक्रम से शिवपाल नदारद रहेंगे।
साम, दाम, दंड, भेद का करो इस्तेमाल
अखिलेश यादव के सार्वजनिक मंच पर हुए विवाद का एक बार फिर से शिवपाल ने जिक्र करते हुए कहा कि 24 अक्टूबर को आपने देखा ही क्या हुआ, जिनको नहीं आना था वो भी आ गए। 5 नवंबर को सब कार्यकर्ता तैयार रहें, हम इस कार्यक्रम के बाद लोगों के बीच निकलेंगे आप सभी लोग साम,दाम,दंड भेद सबका इस्तेमाल करो।
28 साल का युवा यूपी में मायावती के लिए बदले मुस्लिम वोटों का समीकरण
पार्टी तोड़ने वालों से सचेत रहे
शिवपाल ने कहा कि जो पार्टी को तोड़ना चाहते हैं उनसे सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं अपना अपमान बर्दाश्त कर सकता हूं लेकिन नेताजी की अपमान बर्दाश्त नहीं करुंगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी इतिहास को पढ़ना होगा, पार्टी में अनुसाशन बहुत जरूरी है।
मीटिंग में शामिल होने आए लोगों के बारे में शिवपाल ने कहा कि मैंने ऐसे लोगों को संगठन में लिया है जिन्हें पूछा नहीं जाता है। ये वो लोग हैं जिन्होंने सरकार में भी किसी तरह का मजा नहीं लिया है।
नीतीश नहीं भूले बेवफाई, मुलायम को दिखाया ठेंगा
मैंने कभी गलत काम नहीं किया
इन लोगों ने पार्टी के लिए काफी संघर्ष किया है, मैं भी कई बार जेल गया हूं। लेकिन इतनी भीड़ देखकर काफी उत्साहित हूं। शिवपाल ने कहा कि पार्टी को खड़ा करने में नेताजी का बहुत बड़ा संघर्ष है। सरकार में रहते हुए भी मैंने कभी गलत काम का साथ नहीं दिया।
शिवपाल ने कहा कि 2003 में सपा की सरकार कैसे बनी, किसकी वजह से सरकार बनी यह सबको पता है। उन्होंने कहा कि हमने इंस्पेक्टर राज खत्म कर दिया है। रजत जयंती कार्यक्रम में आने वाले नेताओं के बारे में शिवपाल ने कहा कि कार्यक्रम में लालूजी, अजीत जी और देवेगौड़ा जी आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications