यूपी में चलेगा अवैध कब्जा हटाओ अभियान, सपा नेताओं पर भी गिरेगी गाज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अवैध कब्जों को लेकर जिस तरह से समाजवादी पार्टी बुरी तरह से घिरी नजर आ रही है आखिरकार उस दाग को धोने के लिए कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव आगे आये हैं। उन्होंने अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाही करने की बात कही है।
यूपी विधानसभा चुनाव के सर्वे को लेकर क्या बोले अखिलेश?

शिवपाल सिंह यादव ने तल्ख शब्दों में कहा कि अवैध कब्जे करने वाले और इस काम में मदद करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों में सबसे पहले उन लोगों पर कार्यवाही की जाएगी जो समाजवादी पार्टी के लोग शामिल हैं।
बलिया में पत्रकारों से बात करते वक्त शिवपाल सिंह ने कहा कि हम एक माह का अभियान चला रहे हैं जिसमे प्रदेश में अवैध कब्जा करने वाले हर व्यक्ति पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सपा का कोई भी नेता अगर इसमें शामिल है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
यूपी चुनाव से पहले मायावती पर गिर सकती है स्मारक घोटाले की जांच
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले मैनपुरी में शिवपाल सिंह ने कहा था कि प्रदेश में कई जगह पर जमीनों पर कब्जा किया है और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि वह यह अवैध कब्जे नहीं रुके तो मैं खुद इस्तीफा दे दुंगा।












Click it and Unblock the Notifications