शिवपाल सिंह बोले मुसलमानों को आरक्षण देना संभव नहीं

लखनऊ। एक तरफ जहां अखिलेश यादव मुस्लिमों को आरक्षण देने की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उन्हीं के चाचा और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मुसलमानों को आरक्षण देने से हाथ खड़े कर दिये हैं। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मौजूदा स्थिति में मुसलमानों को आरक्षण देना संभव नहीं है। VIDEO: संगीत सेरेमनी में डिंपल यादव का चिटियां कलाईयां डांस

Shivpal Singh
शिवपाल सिंह यादव ने यह बयान उस वक्त दिया जब वह जिला योजना समिति की बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में हम मुसलमानों को आरक्षण देने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण का कैप 50 फीसदी है इससे ज्यादा आरक्षण हम नहीं दे सकते हैं।

केंद्र सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए शिवपाल सिंह ने ककहा कि जब तक केंद्र सरकार यह बिल नहीं पास कराती तब तक हम मुसलमानों को इससे अधिक आरक्षण नहीं दे सकते हैं। हालांकि उन्होंने मायावती के उस सुझाव का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने गरीबों को आरक्षण देने की बात कही थी।

आपको बता दें कि अपने चुनावी घोषणा पत्र में समाजवादी पार्टी ने मुसलमानों को आरक्षण देने का वादा किया था। इसमें कहा गया था कि वह मुसलमानों को 18 फीसदी आरक्षण देगी। इस चुनावी वादे का जिक्र हाल ही में शाही मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के दौरान भी कही थी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुसलमानों को 20 फीसदी आरक्षण देने के पक्षधर हैं। उन्होंने 21 मई को एक कार्यक्रम में कहा था कि वह जल्द ही मुसलमानों को आरक्षण देंगे, कुछ बाधायें हैं वह जल्द सुलझा ली जायेगी। उन्होंने कहा था कि वह मुसलमानों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+