यूपी के अस्पताल में वॉर्ड ब्वाय लगाते हैं मरीजों को टांके
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था किस कदर राम भरोसे चल रही है इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मरीजों को वार्ड ब्वाय के भरोसे छोड़ दिया गया है।

बस्ती के जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों का ऑपरेशन के बाद टांके यहां के वॉर्ड ब्वाय लगाते हैं। एनएआई ने बस्ती के अस्पताल की तस्वीर साझा की है जो सरकारी अस्पतालों की हकीकत को बयां करती है।
एक तरफ जहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गरीबों को मुफ्त इलाज की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी तरह इस तरह की घटना उनके दावों की पोल खोलती है।
हाल ही में सरकारी अस्पतालों में कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी की सुविधा मुहैया कराये जाने की घोषणा की गयी है। लेकिन इस तरह की घटनायें डॉक्टरों की लापरवाही को दर्शाती हैं जो मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications