सिर्फ एक क्लिक पर देखिये यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
लखनऊ । यूपी बोर्ड के 10वी और 12 के परीक्षा परिणाम की घोषणा हो चुकी है। इस बार भी परिणाम में छात्राओं का दबदबा रहा है। आप अपना रिजल्ट देखने के लिए सिर्फ यहां दी गयी लिंक को क्लिक करिये और अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देखिये।[रिजल्ट देखने में हो रही दिक्कत, यहां जानिये कैसे देखें]
हाई स्कूल के रिजल्ट को देखने के लिए यहां क्लिक करिये-
इंटरमीडिएट का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करिये-
10वीं में उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 83.74 और 12वीं में 88.83 प्रतिशत रहा। इंटर में लखनऊ की ज्योति राठौर ने 86 फीसदी अंकों के साथ किया टॉप जबकि हाईस्कूल में बस्ती के सर्वेश वर्मा ने टॉप किया है। वहीं ज्योति सिविल सेवा की तैयारी करना चाहती है। इसबार भी लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी है। ऐसा पहली बार है जब यूपी बोर्ड ने एक साथ 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के परिणाम घोषित किये हैं।
इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल के 34 लाख 98 हजार 430 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से 13 हजार 505 छात्र और 15 लाख 84 हजार 925 छात्राएं थीं। वहीं इंटर के लिए 29 लाख 24 हजार 768 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 15 लाख 77 हजार 673 छात्र और 13 लाख 47 हजार 95 छात्राएं थीं।













Click it and Unblock the Notifications