बुजुर्ग की रोजी-रोटी पर यूपी के दारोगा ने बीच चौराहे मारी लात, सीएम ने किया सस्पेंड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस पर वर्दी का नशा किस कदर बढ़ गया है उसका अंदाजा आप लखनऊ की इस घटना से लगा सकते हैं, जहां दरोगा ने एक गरीब के टाइपराइटर को जूते की नोंक से उछाल कर फेंक दिया।

Police

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानभवन के पास छोटे दुकानदारों पर सचिवालय चकी के प्रभारी प्रदीप कुमार का कहर बरपा। प्रदीप कुमार ने यहां के दुकानदारों के सामान लात मारकर फेंक दिया।

यहां 65 वर्षीय बुजुर्ग कृष्ण कुमार अग्रवाल टाइपराइट पर टाइप करके दिनभर की मेहनत के बाद 50 रुपए की कमाई करते हैं। लेकिन वर्दी के नशे में चूर दारोगा प्रदीप कुमार को बुजुर्ग की उम्र तक का खयाल नहीं आया और उसने बुजुर्ग के टाइपराइटर को पैरों से तोड़ दिया।

Police

वहीं जब दारोगा की दबंगई की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मामले का संज्ञान लेते हुए दबंग दारोगा को सस्पेंड कर दिया।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एसएसपी राजेश राजेश यादव और डीएम राजशेखर ने कृष्णकुमार के घर पहुंचकर उन्हें नया टाइपराइटर भेंट कर अपने दारोगा की दबंगई पर उनसे मांफी मांगी।

Police

वहीं मुख्यमंत्री के त्वरित एक्शन के बाद उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। लोग मुख्यमंत्री के इतनी जल्दी एक्शन में आने से उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+