यूपी में 16 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, एक सितंबर से यूनिवर्सिटी और कॉलेज खोलने की अनुमति

लखनऊ, 02 अगस्त: उत्तर प्रदेश में इंटरमीडिएट स्कूल 16 अगस्त से 50 क्षमता के साथ खुलेंगे और 1 सितंबर से कॉलेज और विश्वविद्यालय खुल जाएंगे। राज्य सरकार ने 5 अगस्त से कॉलेज और विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम 9 की बैठक ली। इस दौरान यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों में नवीन सत्र प्रारंभ करने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित हो चुके हैं। ऐसे में स्नातक स्तर पर दाखिले की प्रक्रिया पांच अगस्त से प्रारंभ की जाए।

Recommended Video

    School Reopen: UP में 16 August से खुलेंगे स्कूल, इन नियमों का करना होगा पालन | वनइंडिया हिंदी
    Schools will reopen in up from 16th August with 50 percent attendance

    यूपी में तेजी से काबू में आ रहा कोरोना संक्रमण

    बता दें, उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण अब तेजी से काबू में आ रहा है। रविवार को कोरोना संक्रमित के 32 नए मामले सामने आए। इस अवधि में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 55 जिलों में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला, जबकि 20 जिलों में इकाई में मरीज मिले। 9 जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इसमें अलीगढ़, अमरोहा, बस्ती, एटा, हाथरस, कासगंज, कौशांबी, महोबा, मुरादाबाद और श्रावस्ती शामिल हैं।

    प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 712

    उत्तर प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मामले 712 हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया था कि पिछले 24 घंटे में 2.51 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई और अब तक कुल 6.55 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है। अब पाजिटिविटी रेट 0.01 प्रतिशत है। अब तक कुल 17.08 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिसमें 16.84 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 22,756 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+