'सम्राट पृथ्वीराज' यूपी में होगी टैक्स-फ्री, अक्षय कुमार की मौजूदगी में CM योगी ने की घोषणा

लखनऊ, 02 जून: अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। इस दौरान अक्षय कुमार भी मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि ये फिल्म न केवल मनोरंजन बल्कि, जागरूकता, राष्ट्र प्रेरणा और समाज को एक नई दिशा देने का भी माध्यम बन सकती है। यह अक्षय कुमार और उनकी टीम ने समय-समय पर किया है। फिल्म में उत्तर प्रदेश के कई स्थल हैं। इस अवसर पर मैं फिल्म की पूरी टीम का अभिनंदन करता हूं।

Samrat Prithviraj movie will be tax free in Uttar Pradesh CM yogi announces in akshay kumar presence

3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर 'पृथ्वीराज' 3 जून को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के लिए गुरुवार को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग लखनऊ के लोकभावन में हुई। इससे पहले बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने फिल्म को देखा और अक्षय कुमार व मानुषी छिल्लर की एक्टिंग को खूब सराहा। गुरुवार को फिल्म 'पृथ्वीराज' की स्पेशल स्क्रीनिंग लखनऊ के लोकभावन के ऑडिटोरियम में हुई। इस मौके पर एक्टर अक्षय कुमार, एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर और डायरेक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी भी मौजूद रहे।

पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में नजर आएंगे अक्षय कुमार

यह फिल्म भारत के अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में सोनू सूद, संजय दत्त और आशुतोष राणा भी हैं। इससे पहले अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर फिल्म के प्रमोशन के लिए काशी भी गए थे। यहां मीडिया से बातचीत में अक्षय कुमार ने कहा था कि यह दुर्भाग्य की बात है कि इतिहास में मुगलों के बारे में तो बहुत कुछ बताया गया है, लेकिन पृथ्वीराज चौहान के बारे में सिर्फ दो पैराग्राफ ही लिखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+