जल्द ही चुनावों के लिए सपा करेगी उम्मीदवारों की घोषणा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी अपनी रणनीति को बनाने में जुट गयी है। इसी तहत चुनावों के लिए उम्मीदवारों को टिकट दिये जाने का भी फैसला ले लिया गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनावों से पहले 120 उम्मीदवारों की लिस्ट जल्द ही जारी कर सकते हैं।

इसमें अहम बात यह है कि अखिलेश ने उन सीटों को खास रूप से चुना है जिनपर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2012 में जिन सीटों पर अखिलेश यादव को हार का मुंह देखना पड़ा था, उसपर अधिक ध्यान देने जा रही है। लिहाजा इन क्षेत्रों के उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही इन्हें अधिक से अधिक सहयोग उनके विधानसभा क्षेत्र को मजबूत करने में मदद करेगी।
अब फेसबुक फॉलोवर के आधार पर मिलेगा यूपी भाजपा का टिकट
पार्टी इस बार विधानसभा चुनावों के लिए खास रणनीति बना रही है। सीटों को तीन श्रेणी में बाटा गया है। पहली वो जहां सपा ने अच्छी टक्कर देते हुए दूसरे नंबर पर रही और दूसरी श्रेणी जहां सपा लड़ाई में ही नहीं थी। सीटो के लिए पार्टी ने 15 मई तक आवेदन करने को कहा है और इसके लिए प्रक्रिया शुरु भी हो गयी है। पिछले वर्ष सितंबर माह में ही इन उम्मीदवारों का साक्षात्कार हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications