यूपी विधानसभा के लिए समाजवादी पार्टी की दूसरी लिस्ट तैयार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारी में समाजवादी पार्टी पूरी तरह से जुट गयी है। इसके लिए पूरी योजना बनायी गयी है पहले से ही उम्मीदवारों की सूचि को जारी किया जा रहा है।

यूपी चुनाव- बुंदेलखंड में "बाबू" बन गया जेंटलमैन

Samajwadi Party all set with the second list of next assembly election candidates

पहले उन उम्मीदवारों की घोषणा की गयी जहां सपा पिछली बार चुनाव हार गयी थी। जिसके बाद दूसरी सूचि भी तैयार कर ली गयी है जिसमें 20 सदस्यों को टिकट दिया जाएगा, इसे जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

पहली सूचि में सपा ने 142 उम्मीदवारों को टिकट दिया था जिसमें पीस पार्टी के दो सदस्य और एक निर्दलयी विधायक को भी टिकट दिया गया है। हारी हुई सीटों में अभी भी 25 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होनी है।

माना जा रहा है कि पार्टी कुछ लोगों का टिकट वापस भी ले सकती है। पहली लिस्ट को जारी किये 40 से अधिक दिन हो गये हैं लेकिन कई उम्मीदवार अभी भी सक्रिय नहीं हुए हैं इसलिए उनका टिकट कट सकता है।

सूत्रों की मानें तो 40 लोगों का टिकट वापस लिया जा सकता है। सपा दूसरी पार्टी के उम्मीदवारों को भी टिकट दे सकती है। इसके अलावा मौजूदा 227 विधायकों का भी टिकट कट सकता है। माना जा रहा है कि 50 से अधिक विधायकों का टिकट कट सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+