सपा विधायक के भाई की गाड़ी रोकी तो गोली मार दी, मौके पर ही मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओ की दबंगई अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। यूपी के बलरामपुर में सपा विधायक के भाई ने सरेआम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बलरामपुर सदर से सपा विधायक जगराम पासवान के भाई की कार जब एक बारात के बीच से गुजरी औऱ उनकी कार को रास्ता नहीं मिला तो उन्होंने दूसरे कार सवार को गोली मार दी। जिसके बाद युवक की मृत्यु हो गयी।

Samajwadi Party MLA brother shot dead a man for obstructing his car way

सपा विधायक सहित उनके तीनों भाइयों के खिलाफ धानेपुर थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है। यह घटना उस वक्त हुई जब रात करीब एक बजे बारात से लौट रहे जयराम बोलेरो गाड़ी से लौट रहे थे उस वक्त उनकी गाड़ी दूसरी गाड़ी को ओवर टेक कर रही थी, दुर्भाग्य से वह गाड़ी सपा विधायक के भाई की थी।

सपा विधायक की गाड़ी को जब जयराम ने ओवरटेक किया तो विधायक के भाई की गाड़ी को रास्ता नहीं और उन्होंने जयराम को रोककर पीटना शुरु कर दिया। विवाद इस कदर बढ़ा कि सपा विधायक के भाई ने जयराम को गोली मार दी जिसके बाद उसकी मौत हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+