समाजवादी पार्टी ने 7 उम्मीदवारों का पत्ता किया साफ, जारी की नई लिस्ट
समाजवादी पार्टी ने चुनाव की दस्तक के साथ सात उम्मीदवारों के टिकट काटे, पुराने सात उम्मीदवारों की जगह नए उम्मीदवारों के नाम घोषित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनावों की दस्तक से साथ ही समाजवादी पार्टी में टिकटों के बंटवारे को लेकर बदलाव जारी है। समाजवादी पार्टी पूर्व में ही अपने उम्मीदवारों का टिकट घोषित कर चुकी है, लेकिन अब 7 उम्मीदवारों के टिकट काट दिए गए हैं।

समाजवादी पार्टी ने पूर्व में घोषित 7 उम्मीदवारों के टिकट काटकर नए उम्मीदवारों की इन सीटों पर घोषणा की है।
सपा ने जारी की 23 प्रत्याशियों की सूची, सात के टिकट कटे
नए उम्मीदवार
अमापुर - राहुल पाण्डेय
बिलग्राम मल्लावां - अनीस मंसूरी
तिलोई - जैनुल हसन
जगदीशपुर - विमलेश सरोज
माधवगढ़ - आर.पी. निरंजन
कालपी - अनूप कुमार सिंह
खागा - विनोद पासी
सपा की नई सूची में शिवपाल-अखिलेश के झगड़े के ये रहे सबूत
इनका कटा पत्ता
जिन सात उम्मीदवारों के टिकट काटे गए हैं उसमें वीरें सोलंकी, सुभाष पाल , मयंकेश्वर शरण, अजीत प्रसाद, लाखन सिंह, विष्णुपाल सिंह उर्फ नन्नू राजा और ओम प्रकाश गिहार शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications