साक्षी महाराज ने ढूंढा पीएम मोदी का नया सिपाही

साक्षी महाराज ने कहा इस व्यक्ति को पीएम मोदी का सिपाही होना चाहिए,बोले इनके लिए आवाज बुलंद कीजिए

लखनऊ। अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले साक्षी महाराज इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नया सिपाही लेकर आए हैं। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में साक्षी महाराज ने भाजपा के नए सिपाही की वकालत की है।

sakshi maharaj

साक्षी महाराज ने लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी रुद्र दमन सिंह बबलू की तारीफ करते हुए कहा कि हम ऐसा ही सिपाही भाजपा में चाहते हैं और हम ऐसा ही सिपाही पीएम मोदी के लिए चाहते हैं।

साक्षी महाराज ने कहा कि मैं रुद्र दमन सिंह को मोदी का सिपाही बनाना चाहता हूं उन्होंने कहा की पार्टी टिकट किसी को भी दे जीतेंगे तो रुद्र दमन सिंह बबलू ही। उन्होंने कहा कि आपकी आवाज दिल्ली तक जानी चाहिए, आपकी पसंद अमित शाह तक जानी चाहिए।

आपको बता दें कि रुद्र दमन सिंह बब्लू लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा से प्रत्याशी हैं और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो पार्टियां टिकट देने के लिए पैसा ले रही हैं और नोटबंदी के बाद उन्हें बदलने के लिए कह रही है ऐसे लोग प्रदेश का क्या विकास करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+