अखिलेश से मिलने पहुंचे जयंत चौधरी, सीटों के बंटवारे पर क्या हुई बात?

Lucknow News, लखनऊ। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही यूपी में सियासी पारा बढ़ने लगा है। सपा-बसपा के गठबंधन की चर्चाओं के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी लखनऊ पहुंचे हैं। यहां उनकी समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अखिलेश यादव के साथ मुलाकात हुई। ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। वहीं, दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ गई है।

RLD leader Jayant Chaudhary meets SP leader Akhilesh Yadav in lucknow

गठबंधन में रालोद को 2 से 3 सीटें दिए जाने की
बता दें समाजवादी पार्टी और बसपा के बीच हुए गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल भी अहम हिस्सा है। पिछले दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के बीच मुलाकात हुई थी, जिसमें गठबंधन की सीटों के बंटवारे को लेकर खबरें आम हुई थीं। इसमें राष्ट्रीय लोकदल को गठबंधन में 2 से 3 सीटें दिए जाने की बात सामने आई थी।

अभी सीटों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है: जयंत
मंगलवार को अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच सपा दफ्तर में करीब एक घंटे तक मीटिंग चली है। सपा दफ्तर से बाहर निकलने के बाद जयंत चौधरी ने इस मीटिंग को औपचारिक बताया है। उन्होंने कहा कि अभी सीटों को लेकर कोई चर्चा नही हुई है, लेकिन अखिलेश से अच्छी मुलाकात रही। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात से कयास लगाए जा रहे है कि जयंत चौधरी और अखिलेश यादव के बीच गठबंधन और सीटों को लेकर चर्चा हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+