रिटायर्ड IAS सूर्य प्रताप ने राकेश टिकैत का वीडियो किया ट्वीट, लिखा, 'जो दवाई बंगाल में दी वो...'

रिटायर्ड IAS सूर्य प्रताप ने राकेश टिकैत का वीडियो किया ट्वीट, लिखा, 'जो दवाई बंगाल में दी वो...'

लखनऊ, जून 25: रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव है, वो अपने पोस्ट के जरिए आए दिन प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। हाल ही में रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने राकेश टिकैत का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कहते नजर आ रहे हैं कि जैसे बंगाल में उन्होंने दवा डाली थी और वो ठीक काम कर गई थी। वैसे ही अब वह यूपी में भी करेंगे।

Retired IAS Surya Pratap Singh tweeted the video of Rakesh Tikait

Recommended Video

    Kisan Andolan: Tractor Rally से पहले किसानों ने Delhi-Ghazipur Border पर की रिहर्सल | वनइंडिया हिंदी

    रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने राकेश टिकैत का वीडियो शेयर करते हुए उसे कैप्शन देते हुए लिखा, 'जो दवाई बंगाल में दी थी, यो दवा ठीक काम करी वहां पे, यो ही दवा उत्तर प्रदेश में देगें'- टिकैत। यो बात चोक्खी रही।' रिटायर्ड आईएएस के इस पोस्ट पर ढेरों लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे। मनोज शर्मा नाम के एक यूजर ने लिखा, 'ये यूपी है, यहां महाराज जी है ना की ममता खातून, हर ऐरे गेरे को लगता है की बंगाल उसने जिताया। अक्कल के भोंदू अगर बीजेपी बंगाल में 3से 70 पर पहुंच गए तो अब यूपी में कितने पहुंचाओगे।'

    कांग्रेस पार्टी यूपी सीएम ने लगाया कुठाराघात का आरोप
    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आपातकाल पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस पार्टी पर लोकतंत्र पर कुठाराघात करने का आरोप लगाया है। उनके इस ट्वीट पर रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने तंज कसा है। रिटायर्ड आईएएस ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यूपी में आज आपातकाल से क्या कुछ कम है,योगी जी? फर्जी रासुका ,फर्जी इनकाउंटर, ईमानदार मीडिया व सोशल एक्टिविस्ट पर फर्जी मुकदमे किसी को दिखते नहीं? बेरोजगार युवाओं व किसानो पर जुर्म, लाखों मौतें, असंख्य चिताएं, गंगा में बहती -रेत में दफन लाशें? बेरोजगारी, मंहगाई की आफत ऊपर से।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+