लखनऊ : रिटायर्ड IFS अधिकारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, परिवार ने बताई ये बात
लखनऊ, 25 फरवरी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी अतिबल सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना गोमती नगर के विशाल खंड की है, जहां अतिबल सिंह का आवास है। दोपहर करीब 12 बजे अपने आवास पर ही अतिबल सिंह ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनकी पत्नी पड़ोस में गई हुई थीं। घर पर नौकर ही था। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों की मानें तो उन्हें बैक में बहुत दर्द था। इसका काफी समय से इलाज चल रहा था। बीमारी से तंग आकर उन्होंने ये कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, अतिबल सिंह (67) की पत्नी पत्नी आशा सिंह अपने ड्राइवर शिवमंगल के साथ कही काम से बाहर गई थीं। इस दौरान दूसरा नौकर मस्त राम घर पर ही था। थोड़ी देर बाद जब नौकर मस्त राम अपने मालिक को चाय देने के लिए गया तो वह कमरे में दिखाई नहीं दिए। कहीं न मिलने पर उसने बाथरूम में चेक किया तो देखा कि अतिबल सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी। आनन फानन में उन्हें सहारा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अतिबल सिंह रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी थे। उनका बेटा अभिषेक अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। एक पुत्री आकांक्षा है, जो शादीशुदा है। वह अपने परिवार के साथ पुणे में रहती है। इसके अलावा एक पुत्री आनमिका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।












Click it and Unblock the Notifications