यूपी में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं और बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार की सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बताया जा रहा है कि कई जिलों में सुबह हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज कर की गई। मौसम खुशनुमा होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

हल्की बारिश, तेज हवाएं
उत्तर प्रदेश में बुधवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। कई जिलों में सुबह हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। कई स्थानों पर धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई।

तापमान में गिरावट
राजधानी लखनऊ में सुबह से बदली छायी रही, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई। वहीं, वेस्ट यूपी के साथ औरैया, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर में आंधी-तूफान आया। मैनपुरी और बरेली में मंगलवार की रात से ही हल्की बूंदा-बांदी हुई थी। आगरा में भी तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो केरल में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने दस्तक दी है। अब इसकी रफ्तार और दिशा आगे की स्थितियां तय करेगी।

दिल्ली में धूल के तूफान का अलर्ट
बता दें, राजधानी दिल्ली में आने वाले दो दिन बड़े मुश्किल भरे हो सकते हैं। केंद्र सरकार की संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से उठा धूल का एक बड़ा तूफान बुधवार को दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले सकता है। इसी कारण सफर इंडिया ने देर रात कल अलर्ट जारी किया है। संस्था के मुताबिक, मंगलवार को पाकिस्तान के कराची और अफगानिस्तान के सिस्तान बेसिन शहर में धूल का एक बड़ा तूफान उठा है।












Click it and Unblock the Notifications