Ranjeet Yadav : यूपी पुलिस के वो सब इंस्पेक्टर जिन्होंने भीख का 'कटोरा' उठाने वाले हाथों में थमा दी 'कलम'

अयोध्या, 21 जुलाई। कहते हैं कि पुलिस वालों की नौकरी 24 घंटे की होती है। ये खुद के लिए वक्त तक नहीं निकाल पाते हैं, मगर आप मिलिए उत्तर प्रदेश पुलिस के ऐसे सब इंस्पेक्टर से जो न केवल अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे बल्कि भीख का 'कटोरा' उठाने वाले हाथों में कलम भी थमा रहे हैं। नाम है रंजीत यादव।

जब भी छुट्टी मिलती है, बच्चों को पढ़ाने पहुंच जाते हैं SI रंजीत यादव

जब भी छुट्टी मिलती है, बच्चों को पढ़ाने पहुंच जाते हैं SI रंजीत यादव

रंजीत यादव अयोध्या में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सब इंस्पेक्टर रंजीत यादव ने कहा, ''मैंने अपना खुद का स्कूल शुरू किया है और जब भी मुझे छुट्टी मिलती है तब मैं इन बच्चों को पढ़ाता हूं। मैं कई महीनों से इन बच्चों को पढ़ा रहा हूं।'' रंजीत यादव ने बताया कि उन्होंने अक्सर इन बच्चें के माता-पिता को भीख मांगते देखा, उसके बाद उनसे बात की तो उनमें से कई अपने बच्चों को शिक्षित करना चाहते थे।

बच्चों ने जताई खुशी, कहा- हम आगे पढ़ना चाहते हैं

बच्चों ने जताई खुशी, कहा- हम आगे पढ़ना चाहते हैं

सब इंस्पेक्टर रंजीत यादव से पढ़ने आने वाले बच्चों ने भी खुशी जताई है। उन्होंने कहा, ''हम आगे पढ़ना चाहते हैं और स्कूल जाना चाहते हैं। यहां पढ़ते समय हमें बहुत अच्छा लगता है, इसलिए अब हम नियमित रूप से यहां आते हैं।''

50 से भी ज्यादा बच्चे आते हैं दरोगा रंजीत यादव से पढ़ने

50 से भी ज्यादा बच्चे आते हैं दरोगा रंजीत यादव से पढ़ने


बता दें, दरोगा सब इंस्पेक्टर गरीब बच्चों को बेहद प्यार से पढ़ाते हैं। उनके पढ़ाने के अंदाज को देखकर बच्चे खुद-ब-खुद उनसे पढ़ने के लिए चले आते हैं। काफी संख्या में बच्चे सब इंस्पेक्टर रंजीत यादव से पढ़ने के लिए आते हैं। बच्चे खुले मैदान में या पेड़ के नीचे भी पूरा मन लगाकर पढ़ाई कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, 50 से भी ज्यादा गरीब और सहाय बच्चे रंजीत यादव से पढ़ने के लिए आते हैं। दरोगा रंजीत यादव खुद इन गरीब बच्चों को स्टेशनरी का सामान और किताबें भी देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+