रंजीत बच्चन हत्याकांड: हजरतगंज पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पत्नी स्मृति समेत चार पर लगाया गैंगस्टर
लखनऊ। विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हजरतगंज पुलिस ने रंजीत बच्चन हत्याकांड में शामिल चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। बता दें, रंजीत हत्याकांड के पीछे उसकी दूसरी पत्नी स्मृति का हाथ भी था। स्मृति ने रंजीत से लव मैरिज की थी।

गैंगस्टर एक्ट में हुई कार्रवाई
हजरतगंज थाने के इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि रणजीत बच्चन की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी दूसरी पत्नी विकासनगर निवासी स्मृति वर्मा, रायबरेली निवासी दीपेंद्र वर्मा, उसके चालक संजीत और रिश्ते के भाई रायबरेली निवासी जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को सभी आरोपियों के खिलाफ यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी संजीत को गैंग का लीडर बनाया है। रंजीत बच्चन की हत्या उनकी दूसरी पत्नी स्मृति ने आपसी मनमुटाव के चलते अपने प्रेमी दीपेंद्र वर्मा की मदद से करवाई थी।
मैरिज एनिवर्सिरी पर रंजीत ने स्मृति को जड़ा था थप्पड़
पुलिस के मुताबिक, 17 जनवरी को स्मृति और रंजीत की शादी की सालगिरह थी। दोनों लखनऊ के सिकंदरबाग चौराहे के पास मिले थे। रंजीत ने स्मृति को लेकर एनवर्सरी सेलीब्रेट करने के होटल जाना चाहते थे, लेकिन स्मृति ने मना कर दिया था। इस पर रंजीत ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। इस बारे में जब स्मृति के प्रेमी देवेंद्र को पता चला तो वह आग बबूला हो गया था और तभी दोनों ने मिलकर रंजीत की हत्या की साजिश रच डाली थी।
2 फरवरी को मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हुई थी हत्या
2 फरवरी को विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की लखनऊ में मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फायरिंग में रंजीत के रिश्तेदार आदित्य को भी हाथ में गोली लगी थी। इस मामले में लापरवाही बरतने पर चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था।
लावारिस मिला था मोबाइल
इस मामले में आदित्य की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इस मामले में रणजीत सिंह और आदित्य से लूटा गया मोबाइल फोन रविवार देर रात भैसाकुंड के पास से लावारिस हालत में पुलिस को पड़ा मिला था। इस मामले में पुलिस ने संजीत, स्मृति और दीपेंद्र को 6 फरवरी को गिरफ्तार किया था, जबकि जितेंद्र वर्मा को 7 फरवरी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications