Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रंजीत बच्चन हत्याकांड: सामने आया नया मोड़, घायल भाई ने बताया क्या हुआ था वहां?

लखनऊ। विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की हत्या मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है। लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) नवीन अरोड़ा ने बताया कि रंजीत सिंह रविवार को अपने भाई आदित्य के साथ ग्लोब पार्क के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। घटना में घायल उनके भाई आदित्य ने पूछताछ में बताया कि मुंह पर शॉल डाले पीछे से एक शख्स आया और पीछे से पिस्टल लगाकर फोन छीनने लगा। हमने विरोध किया तो उसने गोली मार दी और फरार हो गया। हमलावर अपने साथ दोनों मोबाइल भी ले गया।

सरेआम गोली मारकर हत्या

सरेआम गोली मारकर हत्या

बता दें, राजधानी लखनऊ में रविवार को सरेआम हिंदूवादी नेता विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय रंजीत का भाई आदित्य भी उनके साथ था। आदित्य के हाथ पर गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

उधर, पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के निर्देश पर लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें परिवर्तन चौक चौकी प्रभारी संदीप और पीआरवी पर तैनात तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं।

सपा ने योगी सरकार से मांगा इस्तीफा

सपा ने योगी सरकार से मांगा इस्तीफा

रंजीत ​बच्चन समाजवादी पार्टी से भी जुड़े थे। वह सपा के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करवाते रहे हैं। उनकी हत्या के बाद सपा ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है कि दिनदहाड़े हुई इस हत्या से आम जनमानस में दहशत है। उत्तर प्रदेश में सरकार और पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है. सरकार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+