COVID-19: यूपी में थमी कोरोना की रफ्तार, नोएडा के अत्यधिक प्रभावित इलाकों में होगी रैंडम सैंपलिंग
नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार सुबह तक कोरोना वायरस के के 132 नए केस सामने आए। वहीं, पिछले 24 घंटे में 115 मरीज कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए। स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, जिले में कोरोना वायरस से अब तक कुल 73 लोगों की मौत हो चुकी है। डीएम गौतमबुद्धनगर सुहास एलवाई ने बताया कि कोविड 19 से ज्यादा प्रभावित इलाकों में इसके प्रसार को रोकने के लिए रैंडम सैंपलिंग और माइक्रो कंटेनमेंट स्ट्रैटेजी अपनाई जाएगी।

उत्तर प्रदेश में 94.24 प्रतिशत रिकवरी रेट
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में रिकवर होकर डिस्चार्ज किए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 84 हजार 692 हो गई है। प्रदेश में रिकवरी रेट 94.24 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 22 हजार 166 है। कल प्रदेश में 87 हत्रजार 478 सैंपल्स टेस्ट किए गए। प्रदेश में टेस्टिंग की कुल संख्या अब 1,72,10,174 है।
गौतमबुद्ध नगर में 132 नए केस
गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार सुबह तक कोरोना वायरस के के 132 नए केस सामने आए। वहीं, 24 घंटे में 115 मरीज कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे के मुताबिक, मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर में 132 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। जिले में अब तक संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 20 हजार 566 हो गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना से संक्रमित 115 मरीज उपचार के दौरान ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 19257 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। जिले के विभिन्न अस्पतालों में 1,236 मरीजों का उपचार चल रहा है, जबकि 73 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।
WHO ने थपथपाई योगी सरकार की पीठ
बता दें, कोरोना संक्रमण से बचाव में उत्तर प्रदेश सरकार की रणनीति को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सराहनीय बताया है। WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, योगी सरकार ने कोरोना पीड़ितों के संपर्क में आए 93 प्रतिशत लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर कोरोना की रफ्तार पर लगाम कसी है।












Click it and Unblock the Notifications