रामगोपाल बोले, खोटे सिक्के ने असली सिक्के को बाहर कर दिया
रामगोपाल यादव बोले अब मैं स्वंतंत्र हूं कुछ भी कहने और सोचने को, मेरे उपर किसी भी तरह का कोई व्हिप लागू नहीं होता है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी से निकाले जाने के बाद रामगोपाल यादव ने एक बार फिर से अमर सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसा होता है कि खोटा सिक्का असली सिक्के को बाहर कर देता है और वही हुआ है।

अमर सिंह बोले अखिलेश बड़े नेता नहीं, अभी समय लगेगा
अमर सिंह एक भी सीट नहीं जीत सकते
रामगोपाल ने कहा कि अमर सिंह अपने दम पर एक सीट नहीं जीत सकते हैं, जब उन्होंने सपा छोड़ी थी तो सभी सीटों पर उन्होंने अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, लेकिन एक भी विधायक नहीं जिता पाए थे, खुद उनकी और जया प्रदा की जमानत जब्त हो गई थी।
समाजवाद की घिनौनी तस्वीर, राजशाही घराने के सामने घुटने टेकता लोकतंत्र
क्या अमर ने सुप्रीम कोर्ट को मैनेज किया
जब रामगोपाल सिंह से यह पूछा गया कि ऐसा मुलायम सिंह ने क्या किया था कि अमर सिंह ने उन्हें जेल जाने से बचाया तो उन्होंने पूछा क्या सुप्रीम कोर्ट ने अमर सिंह के कहने से नेताजी के पक्ष में फैसला दिया है, क्या अमर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को मैनेज कर लिया था।
तो इन मजबूरियों के चलते अमर सिंह को नहीं छोड़ सकते मुलायम?
रामगोपाल ने कहा कि ये सब भ्रम फैलाया जा रहा है जिसे लोगों को समझना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने मुलायम सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद सीबीआई ने उनकी जांच करने के बाद फाइल को बंद कर दिया था।
रामगोपाल यादव ने कहा कि ये जादूगर लोग हैं, इन लोगों ने अपनी बातों में फंसाकर मुलायम सिंह को यह समझा दिया है। जो उन्होंने बयान दिया है कि अमर सिंह ने मुझे जेल जाने से बचा लिया है। उन्होने असंवैधानिक बयान दिया है।
राज्यसभा का सदस्य रहूंगा
पार्टी से निकाले जाने के बाद राज्यसभा की सदस्यता के बारे में बोलते हुए रामगोपाल ने कहा कि मैं राज्यसभा सदस्य क्यों नहीं रहूंगा, मैंने खुद तो पार्टी छोड़ी नहीं है, मुझपर एंटी डिफेक्शन लॉ नहीं लागू होता है।
अब मैं परम स्वतंत्र हूं, अब हमारे उपर कोई व्हिप लागू नहीं होता है, जो मैं चाहूंगा बात कर सकता हूं सदन में बिना किसी दबाव के। उन्होंने कहा कि अब मैं कुछ भी कहने और बोलने के लिए स्वतंत्र हूं।












Click it and Unblock the Notifications