फाइनेंसर बोला मैंने रामबृक्ष को जलते हुए देखा है

मथुरा। जवाहर बाग में अवैध कब्जे का मास्टर माइंड रामबृक्ष यादव मर गया या नहीं इसपर अभी भी संशय बरकरार है। लेकिन रामबृक्ष यादव के फाइनेंसर राकेश गुप्ता का दावा है कि रामबृक्ष मर गया है। राकेश गुप्ता का दावा है कि उसने रामबृक्ष यादव को उन्होंने खुद जलते हुए देखा है। राकेश को पुलिस ने बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

जानिये कैसे चलता था जवाहर बाग में पागलपन का खेल

Rambriksha Yadav financer arrest from Badayun

उसने पूछताछ में बताया कि जवाहर बाग कांड में उसने रामबृक्ष को जलते हुए देखा है। यही नहीं राकेश ने बताया कि उसने वीरेश यादव के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। जिसके आधार पर वीरेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वीरेश सुभाष सेना का सुरक्षा अधिकारी है, उसपर जवाहर बाग कांड में साजिश रचने का आरोप है।

राकेश साधन सहकारी समिति प्रसिधपुर में सचिव के पद पर कार्यरत था। वह रामबृक्ष यादव को अनाज, पैसो और हथियार की सप्लाई करता था। जवाहर बाग कांड के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार राकेश के कई नेताओं से संबंध थे जिसके चलते उसके खिलाफ कभी कोई जांच नहीं हुई। आपको बता दें कि जवाहर बाग कांड में 2 पुलिस अधिकारी शहीद हो गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+