Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breaking : राकेश टिकैत को BKU से निकाला गया, नरेश टिकैत से छिना अध्यक्ष पद

लखनऊ , 15 मई: भारतीय किसान यूनियन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे राकेश टिकैत को भारतीय किसान यूनियन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं, उनके भाई नरेश टिकैत से भी अध्यक्ष का पद छीन लिया गया है। नरेश टिकैत की जगह राजेश सिंह चौहान को बीकेयू का अध्यक्ष बनाया गया है।

rakesh tikait expelled from BKU and naresh tikait removed from president post

लखनऊ में हुई बैठक में लिया गया फैसला

भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक दिवंगत चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के मौके पर रविवार 15 मई को लखनऊ स्थित गन्ना संस्थान में बीकेयू नेताओं की बड़ी बैठक हुई। बैठक में राकेश टिकैत को पार्टी से बाहर निकालने के साथ नरेश टिकैत को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। दोनों सगे भाई और चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में नई भाकियू (अराजनैतिक) बनाई गई हैं। राजेश सिंह चौहान नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए।

नए अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा - मेरा काम राजनीति करना नहीं

भाकियू (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राजेश सिंह चौहान ने लखनऊ में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकारणी ने निर्णय लिया कि मूल भारतीय किसान यूनियन थी। अब भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरा 33 साल संगठन का इतिहास है। 13 महीने के आंदोलन के बाद जब हम घर आए तो हमारे नेता राकेश टिकैत राजनीतिक तौर पर प्रेरित दिखाई दिए। हमने देखा कि हमारे नेताओं ने कुछ राजनीतिक दल के प्रभाव में आकर एक दल के लिए प्रचार करने का आदेश तक दिया। मेरा काम राजनीति करना या किसी पार्टी के लिए काम करना नहीं है। मेरा काम किसान की लड़ाई लड़ना रहेगा। मैं कोई कंट्रोवर्सी नहीं क्रिएट नहीं करना चाहता हूं। यह नया संगठन हैं।

डैमेज कंट्रोल में जुट थे राकेश टिकैत, नहीं हुए सफल

खबरों के मुताबिक, राकेश टिकैत शुक्रवार से ही लखनऊ में रहकर डैमेज कंट्रोल में जुटे थे। हालांकि, वह सफल नहीं हुए। बताया जा रहा है कि राकेश टिकैत को उनके राजनीतिक दृषिकोण की वजह से पार्टी से निकाला गया है। किसान नेता इस बात से नाराज हैं कि यह संगठन अब किसानों के मुद्दों को छोड़कर राजनीति की तरफ जा रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+