राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

Lucknow News, लखनऊ। लोकसभा चुनाव-2019 से पहले सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। भाजपा-कांग्रेस-सपा और बसपा के साथ सभी क्षेत्रीय पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने वाली है। ये बातें पूर्व सांसद व विधान परिषद सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अक्षय प्रताप सिंह ने कहीं।

rajya bhaiya janantatha party will launch candidates in all the 80 seats in up

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय महासचिव अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि राजा भैया हमेशा निर्दलीय जनप्रिय नेता रहे हैं। उन्होंने पहली बार राजनीतिक दल का उदय किया है। पार्टी में उसी कार्यकर्ता को पदाधिकारी बनाया जाएगा, जो सर्वाधिक सदस्य बनाएगा। पार्टी ने देश के सैनिकों के सम्मान व हित के लिए संघर्ष का एलान किया है। देश की रक्षा में जान देने वाले या ड्यूटी के समय निधन होने पर जवान को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। आश्रितों को एक करोड़ रुपये धनराशि दी जाए।

उन्होंने कहा कि देश को सरकारों ने कभी धर्म, कभी आरक्षण के नाम पर जनभावनाओं से खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि नौजवान व किसानों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। 25 जनवरी को पार्टी अपना स्थापना दिवस मनाएगी और उसके बाद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+