पांच साल में राजनाथ की संपत्ति हुई दोगुनी

गौरतलब है कि अपने नामांकन पत्र के साथ राजनाथ ने शपथ पत्र के अनुसार कुल 2.51 करोड़ रुपए संपत्ति की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके पास 65,000 रुपए नकद, विभिन्न बैंकों में जमा कुल 65 लाख रुपए, 4.8 लाख रुपए के आभूषण एवं दस हजार रुपए की एक रिवाल्वर व एक डबल बैरल बंदूक है। उन्होंने यह भी बताया कि लखनऊ के विपुल खंड इलाके में 1.4 करोड़ रुपए की लागत का बंगला भी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी सावित्री सिंह की संपत्ति की भी घोषणा मौके पर की है।
राजनाथ ने अपनी पत्नी सावित्री सिंह कुल चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा देते हुए कहा कि उनके पास 35,000 रुपए नकद, 11 लाख् रुपए विभिन्न बैंकों में, 10,000 रुपए डाकघर के खाते में एवं 26 लाख रुपए के आभूष्ण मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications