लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट व DRDO लैब का शिलान्यास, रक्षा मंत्री ने CM योगी की जमकर की तारीफ

लखनऊ, 26 दिसंबर: लखनऊ में ब्रह्मोस विनिर्माण केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम भारत की धरती पर ब्रह्मोस मिसाइल बनाना चाहते हैं। किसी देश पर आक्रमण करने के लिए नहीं, बल्कि भारत के पास ऐसी ताकत हो कि दुनिया का कोई देश भारत की ओर आंख उठाकर न देख सके। इस दौरान राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की।

Recommended Video

    Defence Minister राजनाथ सिंह ने की CM Yogi की तारीफ लेकिन एक मामले में बताया कंजूस | वनइंडिया हिंदी
    rajnath singh and cm yogi lay foundation stone of brahmos missile manufacturing unit and DRDO lab in lucknow

    राजनाथ सिंह ने सीएम योगी के लिए कही ये बातें

    रक्षा मंत्री ने कहा, ''मैं योगी जी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। जिन्होंने ज्यों ही मैंने परियोजनाओं के स्थापन का जिक्र किया, उन्होंने क्षण भर की भी देरी न करते हुए तुरंत तैयार हो गए। उन्होंने कहा- जितनी जल्दी हो सकेगा मैं भूमि उपलब्ध करवा दूंगा। मैं आभार व्यक्त करना चाहता हूं, आपने महज डेढ़ माह में ही 200 एकड़ की जमीन उपलब्ध करवा दी।'' राजनाथ सिंह ने आगे कहा, ''जब मैं दूसरे राज्यों में जाता हूं तो लोग कहते हैं कि मान लिया भाइया कि यूपी की सरकार, बहुत असरदार। हर काम में आपके मुख्यमंत्री जी दिलेरी का परिचय देते हैं।'' लेकिन आपके मुख्यमंत्री जी माफियाओं को कोई रियायत नहीं देते हैं। मैं अखबारों में देखता हूं कि यहां चल रहे हैं बुलडोजर, तो कभी वहां चल रहे हैं बुलडोजर, और इसी का परिणाम है कि दुनिया के निवेशक उत्तर प्रदेश में आ रहे हैं निवेश करने के लिए।

    'आज का लखनऊ बस 'मुस्कुराइए... आप लखनऊ में हैं' तक सीमित नहीं है'

    इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश का रुख साफ है कि वह सुरक्षा से खिलवाड़ पसंद नहीं करेगा। ये नया भारत है जो पहले छेड़ता नहीं और अगर किसी ने छेड़ा तो फिर उसे छोड़ता नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा, ''आज का लखनऊ बस 'मुस्कुराइए... आप लखनऊ में हैं' तक सीमित नहीं है। अब लखनऊ में डीआरडीओ एक ऐसी बह्मोस मिसाइल तैयार करेगा, जिसे भारत की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+