अगले दो घंटों में यूपी के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
लखनऊ। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। दोपहर तक राजधानी लखनऊ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दोपहर तक मुरादाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखनऊ, कानपुर और उन्नाव के अलावा रायबरेली, फतेहपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रयागराज और संतकबीर नगर में भी बारिश हो सकती है।

रविवार को कई जिलों में हुई अच्छी बारिश
रविवार को प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। पश्चिमी यूपी में हल्की तो पूर्वी यूपी और मध्य यूपी यूपी में अच्छी बारिश से मौसम अच्छा हो गया। सबसे ज्यादा बारिश बलिया में 47 मिलीमीटर, गोरखपुर में 26.4 मिलीमीटर, गाजीपुर में 12 मिलीमीटर, शाहजहांपुर में 19 मिलीमीटर, कानपुर में 3.8 मिलीमीटर जबकि मेरठ में 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, लखनऊ और आसपास के जिलों में दिनभर बादल आए और गए लेकिन पानी नहीं बरसा। ऐसा ही हाल ब्रज क्षेत्र के आगरा वाले इलाके में भी रहा।
21 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कुछ जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की है। यही वजह है कि पूरे प्रदेश के लिए 21 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई है। बारिश की तीव्रता से कई शहरों में भीषण जलजमाव की समस्या खड़ी हो सकती है। बता दें, उत्तराखंड में भी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है, यहां पर भारी बारिश के कारण गोरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिसके बाद मुनस्यारी में 5 घर पानी के बहाव में बह गए है, सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है और उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications